Hindu Ekta Manch

ॐ हिन्दू एकता मंच

सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए दैनिक जीवन में गीता-रामायण का अध्ययन, बच्चों को संस्कार देना, मंदिरों की स्वच्छता, गोसेवा, और धर्म विरोधी गतिविधियों का कानूनी रूप से विरोध करना आवश्यक है।

सनातन धर्म के लिए 8 कार्ययोजना

सनातन धर्म की रक्षा के लिए 8 आवश्यक कदम

📖

धार्मिक शिक्षा और ज्ञान का प्रसार

अपने घर में रामायण, गीता, और उपनिषदों का पाठ करें, और बच्चों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।

🪔

संस्कार और संस्कृति की रक्षा

बच्चों को हिंदू धर्म के प्राचीन संस्कार, संस्कृत शिक्षा, और त्यौहारों का महत्व सिखाएं।

🛕

मंदिरों की देखभाल

स्थानीय मंदिरों को स्वच्छ रखने, उनके विकास में सहयोग करने और वहां सत्संग आयोजित करें।

🔔

धर्म की जाग्रति

पश्चिमी कुप्रथाओं के स्थान पर भारतीय नववर्ष और त्यौहारों को उत्साह से मनाएं।

🛡️

धर्म-परिवर्तन का विरोध

लालच या बलपूर्वक कराए जा रहे धर्म-परिवर्तन के खिलाफ समाज को जागरूक करें।

🤝

सामाजिक एकता

जात-पात से ऊपर उठकर, सभी को सनातन धर्म के अंतर्गत संगठित करने का प्रयास करें।

🐄

गोसेवा और प्रकृति संरक्षण

गोमाता की सेवा और पर्यावरण (नदी, पेड़) की सुरक्षा को धार्मिक कर्तव्य मानें।

⚔️

स्व-रक्षा और सचेतना

समाज में हो रहे अत्याचारों के प्रति सतर्क रहें, और वैधानिक रूप से प्रतिकार करने के लिए तैयार रहें।

Sant Shri Asharamji Bapu

बापू जी निर्दोष हैं

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। पूज्य संत श्री आशाराम बापू जी 13+ वर्ष बिना दोष सिद्ध हुए जेल में रहे। जानें पूरी कहानी।

सच समझिए - एक नज़र में

पूज्य बापू जी के साथ क्या हुआ? सम्पूर्ण कहानी 5 चरणों में

बापू जी के पक्ष में बुलंद आवाज़ उठाने वाले महान संत

संत शिरोमणि पूज्य बापूजी के लिए भारत भर के वैसे तो अनेकों संतों ने आवाज उठाई परंतु पूज्य बापूजी के लिए प्रत्यक्ष रूप से सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी बुलंद आवाज एवं संघर्ष करते हुए मात्र दो संतों ने पूज्य बापूजी के लिए अनेकों अनेकों सराहनीय एवं अप्रतिम प्रयास किए।

महामंडलेश्वर श्री सुनील शास्त्री जी महाराज

महामंडलेश्वर श्री सुनील शास्त्री जी महाराज

2012 सूरत, गुजरात में आयोजित धर्म रक्षा सभा में महामंडलेश्वर सुनील शास्त्रीजी महाराज जी का निर्भीक आवाहन एवं प्रभावशाली वक्तव्य सुनने को मिला। शास्त्रीजी महाराज पूज्य बापूजी के अत्यंत प्रिय एवं मित्र संत हैं।

पूज्य बापूजी के कारावास जाते ही सितंबर 2013 में जोधपुर कारावास में पहली मुलाकात की। बापूजी ने अपने मित्र से निसंकोच कारावास का वास्तुहाल बताते हुए कहा — "शास्त्री, मुझे भोजन एवं जेल के लिए भी तड़पाया जा रहा है, तुलसी वटी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।"

शास्त्रीजी महाराज ने 2013 से ही बापूजी को बाहर लाने के लिए अन्य संत एवं महामंडलेश्वरों से बैठक की। उन्होंने पंकज मिर्चंदानी उर्फ अर्जुन गैंग के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

2018 में महाराष्ट्र के लातूर में महासंकल्प सभा में पूज्य बापूजी के पक्ष में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया, आश्रम लीगल टीम और मैनेजमेंट का जमकर विरोध किया और सभी बापूजी के साधकों से आह्वान किया — "बापूजी के प्राणों को बचा लो। बापूजी अपने शिष्यों का ही इंतज़ार कर रहे हैं।"

सुनील शास्त्रीजी महाराज जी जैसे महान संतों की सानिध्य से और उनके ही आशीष से आज तक हम जागरूक शिष्य सच्चाई बता पा रहे हैं। उनके श्री चरणों में अनंत वंदन।

स्वामी अमृतानंदजी महाराज

स्वामी अमृतानंदजी महाराज — कर्षणी धाम

स्वामी श्री रमण रेती जी के प्रिय लाडले शिष्य आनंद गोपाल दास — स्वामी अमृतानंदजी महाराज बचपन से ही बाल ब्रह्मचारी एवं संतों के चरणों में सेवा में तत्पर, उत्कृष्ट भागवत कथाकार और अन्य साधु संतों के प्रति अप्रतिम सेवाभावी रहे।

मात्र 7-8 वर्ष की आयु में स्वामी रामसुखदास जी महाराज की सेवा में कार्यरत थे। जब पूज्य बापूजी स्वामी रामसुखदास जी से मिलने आये तब अमृतानंदजी महाराज के मन में पूज्य बापूजी के प्रति सेवा साधु भाव पक्का हो गया।

जब पूज्य बापूजी बाहर थे तभी श्री स्वामी अमृतानंदजी महाराज जी बापूजी का पूर्ण समर्थन करते हुए उनके उस वक्तव्य को हमारे आश्रम मैनेजमेंट ने ऋषि प्रसाद में छपवाया था। कालांतर जब पूज्य बापूजी के साथ हो रहे अत्याचार एवं षड्यंत्र का स्वामी अमृतानंदजी को पता चलने लगा तब उन्हें लगा कि ये तो बाहरी षड्यंत्र है — विदेशी ताकत और राजनीतिक मामला है।

सर्व प्रथम जन 2024 में भरतपुर से जयपुर की पद यात्रा निकाली। उस पदयात्रा में उन्हें अध्यात्म और षड्यंत्र पुस्तक प्राप्त हुआ तब उन्हें पता चला कि यह षड्यंत्र तो भीतर ही है — अंदर के ही गद्दारों के द्वारा। तब उन्होंने सभी भारत के संतों को आवाहन करते हुए गोवर्धन में चिंतन शिविर का आयोजन करवाया जिसमें लगभग 1500-2000 लोग उपस्थित हुए।

पूज्य बापूजी के लिए बुलंद आवाज़ उठाते हुए उन्होंने YouTube Live के माध्यम से बापूजी के सभी साधकों को संगठित करके षड्यंत्र का खुलासा करके पूज्य बापूजी को सम्मान व्यास आसन पर लाने की मुहिम छेड़ दी।

हिन्दू महासंकल्प सभा

समय रेखा

1993

शिकागो धर्म संसद

2004

संतों को एकजुट किया

2012

धर्म संसद अध्यक्ष

2013

षड्यंत्र से गिरफ्तार

2025

सुप्रीम कोर्ट जमानत

पूरी समय रेखा देखें